Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशगर्लफ्रेंड से मिलने की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक,...

गर्लफ्रेंड से मिलने की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने लड़की को बुलाया

मशहूर फिल्म ‘शोले’ में वीरू वसंती के लिए जिस तरह टंकी पर चढ़ गया था, ठीक उसी तरह राजस्थान के भरतपुर में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ गया. लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी. जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने की कोशिश की. कई घंटों के बाद पुलिस ने जब युवक की प्रेमिका को बुलाया, तब कहीं जाकर युवक टंकी से उतरा. दरअसल, बयाना थाना के गांव अगावली में कृष्णा कॉलोनी की रहने वाली 19 साल की लड़की अक्सर अपने ननिहाल अगावली आती रहती थी. इसी गांव का रहने वाला 23 साल का लालजीत का लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया. इसके बाद दोनों ने 10 मई को घर से भागकर गाजियाबाद के आर्य समाज में शादी कर ली.

लड़की के परिवार को जब शादी की जानकारी मिली तो अगले दिन ही मथुरा गेट थाना पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और 13 मई को पकड़कर घर ले आए. दोनों के बयान दर्ज कर किए. पुलिस ने लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया. वहीं प्रेमी प्रेमिका से बिछड़ने के बाद बेहद नाराज था. इसी के चलते वह आज पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. गांव के लोगों के साथ ही पुलिस ने काफी समझाया, लेकिन युवक नहीं माना. इस मामले को लेकर सिटी सीओ नगेन्द्र सिंह ने बताया कि लड़के की जिद को देखते हुए लड़की को मौके पर बुलाया गया है, तब वह पानी की टंकी से नीचे उतरा. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत ली जाएगी, उसके बाद जांच कर कार्रवाई होगी.