Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशवितरित किए गये पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा राशि के चेक

वितरित किए गये पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा राशि के चेक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ओडिशा रेल दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए. साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे. ओडिशा के बालासोर जिले में 2 जून को हुए इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

ममता बनर्जी इससे पहले मंगलवार को कटक के अस्पतालों में घायल यात्रियों से मिलने भी पहुंची थी. उन्होंने घायलों से मुलाकात करके उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था. उन्होंने कहा था कि हम घायल यात्रियों की हरसंभव तरीके से मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और घायल यात्रियों की देखभाल के लिए दो जून की दुर्घटना वाली रात ही डॉक्टरों, नर्सों और अधिकारियों की टीम भेज चुके हैं. उन्होंने बताया था कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले पश्चिम बंगाल के 103 यात्रियों के शवों की पहचान की जा चुकी है जबकि 30 अब भी लापता हैं. मुख्यमंत्री ने कहा था कि ये बेहद दुखद स्थिति है. ये वह समय है जब हर एक व्यक्ति को सभी के लिए और सभी को एक के लिए खड़ा होना चाहिए. मैं लोगों के साथ रहना चाहती हूं. कई लोगों की जान चली गई है और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि सच्चाई सामने आए. बंगाल सरकार ने हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये, घायलों के लिए एक लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी. गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले के पास दो जून को शाम सात बजे तीन ट्रेन आपस में भिड़ गई थीं.