जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में शनिवार की सुबह खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम प्रधान ममता यादव की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ.एस.पी.यादव रहे कार्यक्रम की आरंभ फीता काटकर किया। इस दौरान दो सौ, चार सौ व आठ सौ मीटर की दौड़ समेत कुश्ती, कबड्डी व कराटे कराये गये। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गाया। प्रधान पति फौजी सुबास यादव ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिता कराने से बच्चो का उत्साह बढ़ता है। इसलिए हर वर्ष के महाशिवरात्रि के पर्व पर इस वर्ष भी खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया उन्होंने कहा कि खेल को देखते हुए हमारे गांव में केडी स्पोर्ट कराटे एकेडमी की शाखा खोली गई है। जहाँ बच्चो को खेल के गुर सिखाए जाते है, मेरा मानना है कि हर किसी को खेल प्रतियोगिता कर वानी चाहिए हमारे क्षेत्र के बच्चे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता खेल गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर अजय सिंह, आईटीवीटी के जवान अजय कुमार सिंह, कोच सोनू यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...


