Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुर7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के बेहड़ा ग्राम स्थिति सुखमय महिला महाविद्यालय के प्रांगण में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ उमानाथ पांडे ने मां सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज को जागरूक करने का एक सफल प्रयास है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.पूनम सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना बालिकाओं के सर्वांगीण विकास करने में मुख्य योगदान आज के परिवेश में कर रही हूँ। कार्यक्रम में बालिकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत तथा उससे संबंधित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए यह शपथ लिया कि मैं राष्ट्र की सेवा करने के लिए तन-मन-धन से हमेशा तैयार रहूंगी। कार्यक्रम में डॉ.प्रज्ञा पांडे, डॉ.अवध बिहारी खरे, डॉ.मधुकर सिंह, डॉ.श्रवण कुमार, प्रणव कुमार चौबे तथा संस्था के सभी कर्मचारीगणों की विशेष रूप से सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन रुचि पांडे, सौम्या पांडे, पूजा सिंह, आफरीन, चांदनी यादव ने किया।