सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल
जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत चिरैया मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी 22वर्षीय विकास कुमार पुत्र तिलकधारी गुरुवार की रात बाइक से शाहगंज से घर जा रहें थे कि चिरैया मोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीररूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दे एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने चार चोर को किया गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव उप निरीक्षक सत्येंद्र भाई पटेल उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद मय हमराह कर्मचारियों के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में दरवेशपुर गांव के अण्डरपास हाईवे पुलिया के नीचे पहुंचे तो चार व्यक्ति आपस में बातचीत कर रहे थे पुलिस को देखते हुए बाइक से भागने का प्रयास करने लगे पुलिस ने चारों व्यक्तियों को घेर कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति यो से नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम मिथिलेश यादव पुत्र गुड्डू यादव निवासी बेलारी थाना सिंधोरा वाराणसी बताया उसके पास से एक तमंचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस बरामद किया तथा दूसरे ने अपना नाम विकास कुमार पुत्र प्रकाश नोना ग्राम खेवसीपुर थाना जलालपुर बताया। उसके पास से एक चाकू दो मोबाइल बरामद हुआ। तीसरे ने अपना नाम इकबाल हसन पुत्र मोहम्मद शरीफ ग्राम फत्तेपुर खौदा थाना सिंधोरा वाराणसी बताया। उसके पास से एक लोहे की राड़ एक पिलास एक टॉर्च एक मोबाइल दो बाइक तथा चौथे ने अपना नाम शिवा पुत्र शमशेर नोना निवासी कुल्हनामऊ थाना बक्शा जौनपुर बताया। उसके पास एक चाकू एवं एक मोबाइल बरामद कर पुलिस सम्बन्धित धाराओं मे कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
तहसील के अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच जारी जंग में पिसे जा रहे हैं वादकारी
जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील के अधिकारियों और अधिवक्ताओं के अहंकार के मध्य हम बड़ा कि तू बड़ा की जंग में हो रही हड़ताल का खामियाजा दुर दराज से आए वादकारियों को भुगतना पड़ रहा है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही ऐसी गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता व समाजसेवी बजरंग बहादुर उर्फ बजरंगी सिंह ने उत्तर प्रदेश शासन के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश से तत्काल संज्ञान में लेते हुए हस्तक्षेप करने की जनहित में मांग की है।
गौरतलब हैं कि प्रतिदिन तहसील क्षेत्र के दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से चलकर तहसील मुख्यालय पर अपने वाद में न्याय के लिए आने वाली गरीब जनता वर्षों के लम्बे अन्तराल से गर्मी, धूप और जाड़े में चलकर पहुंचने के बाद अधिकारियों और अधिवक्ताओं की जंग से उत्पन्न प्रकरण के कारण होने वाली हड़ताल अथवा न्यायालय में बहिष्कार के चलते मायूस होने के साथ-साथ समय और धन के अपव्यय से किसान आदि को भारी शारीरिक और मानसिक यतानाएँ झेलने को विवस हैं।
थाने पर पीस कमेटी की हुई बैठक
जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। मीटिंग में ज्ञानवापी के आदेश को लेकर शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी ग्राम प्रधानों और मस्जिदों के इमाम व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की और क्षेत्र की स्थितियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई समस्या होने पर तत्काल थाने के सीयूजी नंम्बर व हल्के के दीवान व एसआई के मो.नं.पर सूचना देने की अपील की, जिससे समस्या का निदान कराया जा सके।
ज्ञानवापी मस्जिद में वाराणसी की जिला अदालत ने हिन्दू पक्ष के हक में बड़ा फैसला दिया है। ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हिन्दू पक्ष को पूजा करने का अधिकार दे दिया है और सात दिन में पूजा का अधिकार बहाल करते हुए जिला अदालत के आदेश पर अमल करने के लिए प्रशासन को कहा गया है। श्रृंगार गौरी की कोर्ट द्वारा पूजा के आदेश को लेकर पवांरा थाना प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक बुलायी गयी। थाना प्रभारी ने लोगों से शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। इस दौरान उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, दीवान सर्वेश सिंह, हेड मोहर्रिर राजेश यादव सहित क्षेत्र के सम्भान्तजन मौजूद रहे।



