Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरअफवाहों पर ध्यान न दे क्षेत्र के लोग : विनय प्रकाश सिंह

अफवाहों पर ध्यान न दे क्षेत्र के लोग : विनय प्रकाश सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को शांति सीमित की बैठक क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह व प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आगामी त्योहार व बृहस्पतिवार को दुकान बंदी को लेकर बैठक हुई। जिसमें उन्होंने सभी नगर के दुकानदारों से अपील किया कि बृहस्पतिवार को अपनी-अपनी दुकान बंद रखें प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने कहा आप लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया या अन्य कोई जानकारी हो उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर व्यापार मण्डल के तहसील अध्यक्ष सरदार सुरेन्द्र सिंह(राजू), उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राशिद अली हाशमी, युवा  व्यापार मंडल अध्यक्ष कवलजीत सिंह गब्बर, अध्यक्ष लाल प्रताप सिंह, इफ्तखार अहमद, हाजी ईशा फारूकी, विनोद निगम, गयासुद्दीन अंसारी, पुनीत सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, अनिल कुमार गुप्ता, अत्ताउल्लाह खान ताजिया कमेटी के अध्यक्ष कफील अहमद राईन, गुड्डू साहूं, चंदन केसरी, सहित नगर के तमाम व्यापारी मौजूद रहे।