Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रुपये दोगुने करने का झांसा देने वाला कथित गैंग सरगना गिरफ्तार

बरसठी पुलिस ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर कथित ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से नोट जैसे कागज, कथित विस्फोटक पदार्थ, आरबीआई के लोगो वाले कागज, मोबाइल और नकदी बरामद हुई। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में…

गैरजमानती वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के तहत गैरजमानती वारंटी ललकऊ उर्फ दुर्गेश पुत्र रामसुमिरन पटेल निवासी जगदीशपुर थाना पवांरा को थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक बांसदेव प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

दिनदहाड़े बकरे को बाइक से उठा ले गए उचक्के

जौनपुर धारा, खेतासराय। मंगलवार की दोपहर नगर के बड़ी मस्जिद रोड पर घर से बाहर टहल रहे एक बकरे को बाइक सवार उचक्के उठा ले गए। समाचार लिखे जाने तक उक्त उचक्के की तलाश हो रही थी। जानकारी के अनुसार नगर के बड़ी मस्जिद रोड स्थित पूरब मोहल्ला निवासी नफीस खां का एक बकरा घर के बाहर टहल रहा था। तभी एक उचक्का उसे बाइक पर लादकर स्टेशन गली मार्ग की तरफ लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद जब बकरा स्वामी को इसकी जानकारी हुई तो वो आसपास के सीसीटीवी देख कर उचक्के के बारे मे पता लगाने का प्रयास कर रहे है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

समितियों पर निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ

जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र की आठ साधन सहकारी समितियों के अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रकिया प्रारम्भ हो चुकी है। साधन सहकारी समिति के निर्वाचित सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाता है। सदस्यों की निर्वाचन प्रकिया में साधन सहकारी समिति शेखपुर व दुमदुमा में15, अमारी, उसरौली व बासगांव में 10, सुइथाकला तथा अरसिया में 12, सरायमोहिउद्दीनपुर में 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। शान्तिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिये सभी समितियों पर ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी नियुक्त किए गए थे।

पत्रकार की माता के निधन पर शोकसभा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वरिष्ठ पत्रकार जय आनंद की माता के निधन पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास कामता मोड़ पर  शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर खालिद शाह, देवेंद्र यादव, मोहम्मद अरशद, मुलायम सोनी, देवेंद्र सिंह, जयन्त मिश्रा, चंद्रेश यादव, पंडित रमेश शुक्ला, सोहन यादव, वीरेन्द्र यादव, दीपक विश्वकर्मा, विशाल विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार, धनंजय विश्वकर्मा मौजूद रहे।