जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खरका कॉलोनी के पास करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी बच्चू लाल का 45 वर्षीय पुत्र मुन्ना गुप्ता मंगलवार की सुबह खरका कॉलोनी में श्रमिक का काम कर रहा था। उसी समय लोहे का सरिया लेकर वह छत पर जा रहा था। सरिया का कुछ भाग बिजली के तार से छू गया। बिजली का तार छूते ही श्रमिक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और उसके ऊपर सरिया गिर पड़ी। करंट लगने से वह अचेत हो गया उसे अचेतावस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बताया जाता है कि वह एक अधिवक्ता के मकान पर काम कर रहा था।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
करेंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत



