बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया वेब सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं. कुछ दिनों पहले सीरीज का पोस्टर जारी किया था और अब टीजर लॉन्च कर दिया गया है. ये एक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें डिंपल के अलावा राधिका मदान और ईशा तलवार भी नजर आएंगी.टीजर में देखा जा सकता है कि डिंपल कपाड़िया आरती करती नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का टाइटल सॉन्ग सुनाई देता है. सीरीज के लीड कैरेक्टर्स काफी खुश लग रहे हैं. वे नाच रहे हैं और गा रहे हैं, लेकिन कुछ सेकेंड के बाद सबकुछ बदल जाता है. एक सीन में डिंपल कपाड़िया एक शख्स पर बंदूक तान देती है और फिर वायलेंस और जमकर खून-खराबा देखने को मिलता है. इस सीरीज में डिंपल एक खतरनाक सास के किरदार में नजर आएंगी.’सास बहू और फ्लेमिंगो’ के टीजर को Maddock Films के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘चेतावनी: ये कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है. कृपया ना देखें क्यों? क्योंकि…’ डिंपल कपाड़िया की ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 5 मई, 2023 से स्ट्रीम होगी. इसका डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है.बताते चलें कि डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने इससे पहले ब्लॉकबस्ट फिल्म पठान में काम किया था, जिसमें वह शाहरुख खान की बॉस बनी थीं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म दुनियाभर में 1050 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अब ये मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है.
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
खतरनाक सास बनकर खून-खराबे पर उतरीं डिंपल कपाड़िया

Previous article

