Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeमनोरंजननहीं रहीं नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस उत्तरा बाओकर

नहीं रहीं नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस उत्तरा बाओकर

Uttara Baokar Death: नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस उत्तरा बाओकर का निधन हो गया है. वे 79 साल की थी और काफी समय से बीमार चल रही थीं. फेमस एक्ट्रेस उत्तरा बाओकर का पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया है. वे 79 साल की थीं और काफी समय से बीमार थीं. वेटरन एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट ने मंगलवार को अंतिम सांस ली थीं. उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया गया था.गोविंद निहलानी की फिल्म ‘तमस’ में अहम रोल निभाने के बाद पांच दशक से ज्यादा के करियर में एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया. सीज़न’उत्तरा बाओकर ने कई टीवी शोज में भी काम किया था. इनमें’उड़ान’, ‘अंतराल’, ‘एक्स ज़ोन’,‘जस्सी जैसी कोई नहीं’, ‘कशमकश ज़िंदगी की’, ‘रिश्ते’ और ‘जब लव हुआ’ जैसे कई शोज शामिल हैं.  वे थिएटर का भी काफी पॉपुलर चेहरा थीं और उन्होंने मुख्यमंत्री, मेना गुर्जरी, गिरीश कर्नाड की तुगलक और उमराव जान जैसे कई शानदार नाटक किए और इनमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई. वह एनएसडी से ट्रेंड थीं.बाओकर ने मृणाल सेन की फिल्म ‘एक दिन अचानक’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था. उन्हें साल1984 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.फिल्म निर्माता सुनील सुकथंकर ने कहा कि उन्होंने उनके साथ लगभग आठ फीचर फिल्मों में काम किया और उनकी लंबे समय से सहयोगी रहीं सुमित्रा भावे उन्हें एक ऐसी एक्ट्रेस के रूप में मानती थीं जो मजबूत महिला पात्रों को चित्रित कर सकती थी. उन्होंने बाओकर को याद करते हुए कहा,”उन्होंने हमारी फिल्मों में कई तरह की महिला भूमिकाएं निभाईं और वह एक डिसिप्लिन अदाकारा थीं. उनका सेट पर, कोई नॉनसेंस एटीट्यूड नहीं होता था.