Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकेराकत कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रहा चोरियों का ग्राफ

केराकत कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रहा चोरियों का ग्राफ

  • चोरों ने महंगे जेवरात सहित नगदी पर किया हाथ साफ

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना अन्तर्गत अजोरपुर गांव निवासी सीमा राय के घर बीती रात चोरों ने घर के पीछे बने शौचालय के सहारे छत पर चढ़ आंगन में उतर कर घर के कमरे में रखे आलमारी से महंगे जेवरात समेत नगदी लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने बताया कि परिवार के साथ खाना खा कर घर के मुख्य दरवाजे में ताला लगाकर बरामदे में सो गए। सुबह जब नींद खुली तो दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, तो दरवाजा नहीं खुल रहा था। जिसके बाद गांव वालों को बुलाया गया तो गांव वालो ने अंदर से बंद दरवाजे के सिटकनी खोलकर देखा तो आलमारी से सामान सब गायब था। आनन-फानन में आस पास सामानों की खोजबीन की गई तो घर से कुछ दूर खेत में महंगे जेवरात के डिब्बी बिखरी देखी गई। लेकिन डिब्बी से जेवरात गायब थे। तत्पश्चात घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़िता के नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। तो वही क्षेत्र में आये दिन हो रही चोरियो से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।