Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई बीएड की परीक्षा

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई बीएड की परीक्षा

दो पालियों में हुआ बीएड प्रवेश परीक्षा, पुलिस रही तैनात

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी में रविवार को सम्पन्न हुई। जिले में परीक्षा की तैयारी पहले से ही पूरी कर ली गई थी। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 12 व दोपहर में दो से पांच बजे तक हुई। परीक्षा केन्द्रो पर पर्यवेक्षकों के अलावा केंद्र मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के पांच सौ मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें बन्द रहीं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती रही।

परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने को लेकर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों के देख रेख में सम्पन्न हुआ। इसके तहत बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र में प्रवेश के लिए दाखिला होगी। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल एवं किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं थी, इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। वहीं पहले से ही निर्देश था कि यदि कहीं भी नकल की शिकायत आई तो संबंधित को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई। इस दौरान परीक्षार्थियों ने भीषण गर्मी व धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ रहा है।