Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में टूरिस्ट बस और टाटा मैजिक में टक्कर

जौनपुर में टूरिस्ट बस और टाटा मैजिक में टक्कर

जौनपुर धारा, जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर के सिरकोनी बाजार में शनिवार की भोर में टूरिस्ट बस और टाटा मैजिक से टक्कर हो गयी। जिसमें एक चालक गंभीररूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थे कि आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। टाटा मैजिक पर जनरेटर व इलेक्ट्रॉनिक का सामान लदा था। जौनपुर से वाराणसी की तरफ एक टूरिस्ट बस जो इंडो नेपाल ट्रेवेल्स के नाम की थी, जो अयोध्या से वाराणसी जा रही थी। सिरकोनी बाजार के पास से एक टाटा मैजिक अपनी गाड़ी मोड़कर राजेपुर की तरफ जाने के लिए जैसे ही गाड़ी मोड़ी जौनपुर की तरफ से आ रही बस टक्कर मार दी। चालक बादल राजभर पुत्र मंगल राजभर निवासी नत्थनपुर गभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस मैजिक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया है। बस में 49 यात्री से सभी को हल्की चोटे आयी।