Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरकुलपति ने आयोजित स्वास्थ्य शिविर में की शिरकत

कुलपति ने आयोजित स्वास्थ्य शिविर में की शिरकत

  • प्राथमिक विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था देखकर हुई प्रभावित

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा आयोजित धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में एनएसएस शिविर के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. निर्मला एस. मौर्या ने शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब भी किया। जब कक्षा दो के छात्र समीर से कुलपति ने भारत के किसी एक राज्य की राजधानी का नाम पूछा तो उस छात्र ने मात्र 58 सेकेंड में भारत के सभी राज्य के नाम और उनकी राजधानियों के नाम सुना दिए। जिस पर प्रफुल्लित हुई कुलपति ने उक्त छात्र को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान एनएसएस द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आये हुए चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के बच्चो तथा उनके अभिभावकों की जांच की गई तथा उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स भी दिए गए। बच्चों व उनके अभिभावकों को नि:शुल्क दवाएं दी गई। इस अवसर पर डॉ. शंभू राम, मुकेश सिंह, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. मनोज वत्स, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय, अंजना सिंह, मंजू लता, नीति सिंह, मधु पाठक, सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।