- बिझवार सागर न्याय पंचायत के दो गांव में नहीं हुआ नामांकन
- 6 समितियों पर सभी प्रत्याशी हो सकते है निर्विरोध
जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय विकास खंड के सात साधन सहकारी समिति पर डेलीगेट चुनाव के लिए नामांकन किया गया जिसमें 6 समिति पर डेलीगेट चुनाव लगभग निर्विरोध तय है क्योकि सभी समिति पर एक एक गांव से एक एक सदस्यों ने पर्चा दाखिल किया लेकिन मुर्तजाबाद न्याय पंचायत के देवाकलपुर गांव से दो पर्चे और मुर्तजाबाद गांव से दो पर्चे दाखिल किए गये जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि मुर्तजाबाद न्याय पंचायत के दोनों गांवों में चुनाव हो सकता है। बिझवार सागर न्याय पंचायत के रामपुर गांव और सोसापट्टी में सामान्य महिला सीट पर किसी महिला ने नामांकन नहीं किया। इन दोनों गांवो की सीट खाली रह गयी है। बिझवार सागर न्याय पंचायत के दुगौली साधन सहकारी समिति के इटैली गांव और बिझवारसागर में भी लड़ाई तय मानी जा रही है।


