जौनपुर धारा, जौनपुर। बकरीद त्योहार के मद्देनजर होने वाली कुर्बानी को लेकर स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को क्षेत्र के खेतापुर पंचायत भवन पर ग्रामीणों संग एक बैठक की। बैठक के दौरान प्रशासन के लोग अपने कड़े तेवर में दिखे। बैठक में उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेंद्र कुमार ने कुर्बानी से निकलने वाले मलवे को लोगों से नहर और तालाबों में न बहाने की अपील की। उन्होंने कहा कि निकलने वाले मलवे को गड्ढे तैयार कराकर उसमें जमींदोज करने का कार्य करें। यदि कोई ऐसा करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान पड़ोसी जनपद के कादीपुर तहसील प्रशासन के अलावा खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, ग्राम प्रधान श्रीनाथ वर्मा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
कुर्बानी के मलवे को नहर या तालाब में फेंका तो होगी कार्रवाई

Previous article
Next article

