Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरस्वास्थ विभाग की टीम ने मवेशियों का किया टीकाकरण

स्वास्थ विभाग की टीम ने मवेशियों का किया टीकाकरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय द्वारा पशु चिकित्सक डा. विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में मोबाइल वेटेनरी टीम द्वारा बुधवार को भीलमपुर ग्राम सभा में मवेशियों में होने वाले कई प्रकार के रोगों से संबंधित लगभग 160 गाय तथा 135 भैंसों का टीकाकरण किया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार मौर्या ने बताया की बरसात से पहले मवेशियों में होने वाले कई प्रकार के रोगों से बचाव हेतु यह टीकाकरण प्रतिवर्ष नि:शुल्क किया जाता है। टीकाकरण कार्य ब्लॉक के क्षेत्र के सभी ग्राम सभाओं में किया जाएगा। टीकाकरण कार्यक्रम में डॉ. दिनेश मौर्य, नरेंद्र पटेल, सुरेश पटेल, सूरज कुमार, विशाल की मौजूद रहे।