जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। बकरीद के त्योहार को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसओ रमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। एसओ ने सभी से त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ परम्परागत तरीके से मनाने की अपील किया। कहाकि प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नहीं होने पाये। साफ सफाई का ध्यान रखा जाये। शासन की गाइडलाइंस के अनुसार त्योहारों को मनायें। बैठक में कस्बा चौकी इंचार्ज रामजी सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, महामंत्री मोहम्मद इकराम अंसारी, प्रधान जयहिंद यादव, जिलेदार, सभासद मो. तौफीक, अतीक अहमद, छंगनलाल सोनकर, अजीत विश्वकर्मा, सलामुद्दीन, शौकत, सलाहुद्दीन, लाल बिहारी सिंह, लाल बहादुर पाल आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
आपसी भाईचारे के साथ मनायें बकरीद


