श्रीकाशी विश्वनाथ धाम गेट नंबर चार से रविवार की शाम आरती के समय तीन संदिग्ध परिसर में प्रवेश कर गए। इसमें दो युवक दूसरे समुदाय के हैं। आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सीआरपीएफ दरोगा ने तीनों को पूर्वी द्वार से पकड़ा। पुलिस के अनुसार तीनों के कब्जे से किसी तरह का कोई प्रतिबंधित सामान या अन्य कुछ ऐसी वस्तु नहीं मिली। फिलहाल चौक थाने में तीनों से आईबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। तीनों युवक झारखंड के गिरीडीह के रहने वाले हैं। शाम के समय गेट नंबर चार से दर्शनार्थी प्रवेश कर रहे थे। इस दौरान झारखंड के गिरीडीह निवासी तीनों युवक भी गेट नंबर चार से प्रवेश कर पूर्वी द्वार की तरफ बढ़ गए। सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के एक दरोगा को तीनों युवकों पर शंका हुई तो रोक लिया। तीनों से नाम पता पूछा तो दो युवकों ने अपने को दूसरे समुदाय का बताया। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोस्त के संग दर्शन को चले आए। गैर समुदाय के दो युवकों के प्रवेश पर सुरक्षा तंत्रों में हलचल मच गई और तीनों को गेट नंबर चार के पास ही बैठा लिया गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
काशी विश्वनाथ धाम से पकड़े गए तीन संदिग्ध, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट


