Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशठाणे: बैलगाड़ी दौड़ को लेकर दो गुट भिड़े

ठाणे: बैलगाड़ी दौड़ को लेकर दो गुट भिड़े

  • ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में रविवार को बैलगाड़ी की दौड़ को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के दौरान गोलियां चल गईं. पुलिस के मुताबिक अंबरनाथ MIDC इलाके में शाम को हुई इस घटना के दौरान दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायर हुए. गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है. एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, अंबरनाथ के एक प्रसिद्ध होटल के सामने बैलगाड़ी दौड़ को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दो प्रतिद्वंद्वी गुट आपस में भिड़ गए. उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पक्ष गोली चलाता नजर आ रहा है. वहीं कुछ लोग गोलीबारी से बचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.हालांकि आजतक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

पनवेल से पंढरी फड़के और कल्याण से राहुल पाटिल बैलगाड़ी दौड़ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. बैलगाड़ी की दौड़ पहले भी इन्हीं दो लोगों के कारण बदनाम रही है. इन दोनों गुटों को पिछले साल बैलगाड़ी दौड़ में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था. इस साल जब फिर से बैलगाड़ी दौड़ शुरू हुई तो दोनों गुट एक बार फिर आमने-सामने आ गए. बैलगाड़ी दौड़ के सिलसिले में बुलाई गई बैठक में फड़के और राहुल पाटिल गुट के बीच बड़ी बहस शुरू हो गई, जिसके बाद फड़के गुट ने पाटिल गुट पर अंधाधुंध फायरिंग की. फायरिंग की घटना अंबरनाथ के एमआईडीसी में सुदामा होटल के पास हुई. मामले की जानकारी होते ही शिवाजीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है.