Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकार्यशाला में संचारी रोग से बचाव की दी गयी जानकारी

कार्यशाला में संचारी रोग से बचाव की दी गयी जानकारी

जौनपुर धारा, खेतासराय। पीएचसी सोंधी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश चंद्रा ने गुरुवार को सोंधी ब्लाक सभागार में संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित किया जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों को संचारी रोगों से बचाव के बारे में बताया गया। निर्देश दिया कि ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करें।

कहा कि घर के आसपास गंदा पानी और कूड़ा करकट इकठ्ठा न हो। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बांह वाली कमीज पैंट और मच्छरदानी का प्रयोग करें। स्वच्छ पेयजल का सेवन करें। कुपोषित बच्चों के प्रति विशेष ध्यान रखें। डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार क्षय रोग के लक्षण युक्त रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजें। इस मौके पर बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, अजय कुमार सिंह, राम मिलन यादव, राहुल कुमार यादव, सुजीत कुमार मौर्य मौजूद रहे।