जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र्ा के बखोपुर गांव में बुधवार की रात एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। बखोपुर निवासी एवं श्री नारायण सिन्हा इंटर कालेज सरायहरखू के लिपिक त्रिपुरारी शंकर तिवारी का 22 वर्षीय इकलौते पुत्र प्रतीक देररात तक आईपीएल मैच देख रहा था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो स्वजन परेशान हो उठे। काफी प्रयास के बाद भी जब वह नहीं जागा तो लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे जहां देखा कि वह पंखे में गमछे के सहारे फांसी पर झूल रहा है। लोगों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पंचायतनामे के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रतीक भेलानाथ मिश्र पीजी कालेज धनियामऊ में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Previous article
Next article

