― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरसुखराम मेमोरियल बालिका इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

सुखराम मेमोरियल बालिका इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। शिक्षा भी एक सेवा कार्य एवं जीवन का प्रकाश है। शिक्षा जीवन की अमूल्य निधि है गुरु की सेवा से ही सब कुछ मिलता है। उक्त बातें सुखराम मेमोरियल बालिका इंटर कालेज बगथरी मुरारा के प्रांगण में बच्चों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कही। उन्होंने कहाकि जो सम्मान गुरुओं का इसके पहले था वह अब नहीं, पहले गुरु अपने शिष्य को मारपीट देते थे बालक अपने अभिभावक से कहता नहीं था लेकिन अब वैसी बातें नहीं है। गुरु का दर्जा भगवान से ऊंचा माना जाता है। बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को गुरु ही परखता था। बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, झांसाr की रानी लक्ष्मी बाई की बहादुरी का परचम, देश रंगीला प्रोग्राम व उनके नृत्य की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। राज्यपाल से पुरस्कृत प्रबंधक सेचू राम गुप्त ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी रामचन्द्र राय ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम सम्हार यादव, इन्द्रसेन सिंह गुड्डू, अंजनी सिंह, रणजीत सिंह, विनोद राय, प्रदीप विश्वकर्मा, राम सूरत सरोज, संजय दुबे, संजय यादव, श्रीकांत चौरसिया आदि लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य टीडी कालेज जौनपुर डॉ. सत्येंद्र सिंह तथा संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्त ने आये हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों को अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार ज्ञापित किया।

Share Now...