जौनपुर धारा, बदलापुर। शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल द्वारा विकास खंड के फत्तूपुर कम्पोजिट विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक तथा उक्त विद्यालय के समस्त शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। बताया जाता है कि एक दिन पहले शुक्रवार को उक्त कम्पोजिट विद्यालय में दोपहर करीब 3 बजे बच्चों की छुट्टी होने के बाद विद्यालय बंद हो गया। लेकिन शिक्षकों की बड़ी लापरवाही के चलते एक छात्रा प्रियंका को शिक्षक ने क्लास रूम में ही बंद करचले गए। वहीं छुट्टी होने के करीब 2 घण्टे बाद तक जब छात्रा स्कूल से वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजन स्कूल के पास पहुँचे तो छात्रा की रोने की आवाज सुनकर क्लास रूम तक पहुंचे और किसी हालत में उक्त छात्रा को क्लास रूम से बाहर निकाला और उक्त विद्यालय के शिक्षकों पर कड़ी नाराजगी जताई। वहीं मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल इसकी जांच बदलापुर खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी को सौंपा। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले फत्तूपुर कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामसिंह चौधरी को निलंबित करते हुए सहायक अध्यापक उपेन्द्र कुमार सिंह, सुनील चतुर्वेदी, ऊषा देवी यादव, राजकेशर यादव, विपुल पाल, मनीष कुमार यादव, आसमां परवीन, सविता उपाध्याय शिक्षा मित्र का वेतन रोक दिया है।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित, समस्त स्टाफ का रूका वेतन

Previous article
Next article


