Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएलईडी वैन से जनहितकारी योजनाओं का प्रचार

एलईडी वैन से जनहितकारी योजनाओं का प्रचार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक के सुल्तानपुर प्रथम तथा जगदीशपुर ग्राम सभाओं में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन पहुंची। इस मौके पर ग्राम सभाओं के ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त एलईडी वैन से सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी। ग्रामीणों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही जो भी पात्र व्यक्ति लाभ नही पा रहा है। उसको मौके पर ही अधिकारियों ने नाम लिख कर लाभ जल्द से जल्द दिलवाने को कहा। गांव के जिन पात्रों का आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आवास आदि नही बना था। उनके कागजात बनवाये गए। उक्त वैन एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी, एडीओ कॉपरेटिव रत्नेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में उक्त दोनों गांव में गयी। इस मौके लर ग्राम प्रधान लालबहादुर यादव, सचिव ममता प्रजापति सहित काफी ग्रामीण मौजूद रहे। पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रव्यापी हड़ताल हेतु सहमति पत्र जनमत संग्रह का आयोजन चरणबद्ध आन्दोलन के अन्तिम चरण की सफलता के लिए कर्मचारी शिक्षक संगठनो द्वारा रणनीति बनाई गयी।