रियलिटी शो इंडियन आइडल को हाल ही में अपना 13वां विनर मिला। अयोध्या के ऋषि सिंह ने यह ट्रॉफी जीतकर न सिर्फ अपने जिले का, बल्की पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। इस जीत के पीछे सिर्फ उनकी महीनों की मेहनत नहीं छिपी है, बल्कि बचपन से लेकर अब तक जुनून है, जिसे उन्होंने तमाम बाधाओं के बाद भी बनाए रखा। इसके साथ ही उन्होंने अपने आलोचकों का धन्यवाद किया, जिनकी वजह से उन्हें यह मुकाम मिला।01 अप्रैल को देश को इंडियन आइडल 13 के विनर के रूप में ऋषि सिंह नाम का सिंगर मिला। इस जीत के बाद उनके सपनों को पंख लग गए हैं। एक न्यूज पोर्टल से विशेष बातचीत में उन्होंने अपने आगे के सफर के बारे में बात की। ऋषि सिंह ने कहा कि जीत के बाद सबसे पहले वह हनुमानगढ़ी में मत्था टेकने जाने वाले हैं। उन्होंने इसके लिए मन्नत मांगी थी, जो इंडियन आइडल के विनर के रूप में पूरी हुई।जीत की खुशी पर ऋषि सिंह बोले कि अयोध्या श्रीराम की नगर होने के लिए तो जाना ही जाता है, अब वह उनकी वजह से संगीत की भूमि के लिए भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ उनके अपने होमटाउन से नहीं, बल्कि पूरे देश से उन्हें चाहने वालों का समर्थन मिला है। खासकर अयोध्या की विशेष कृपा रही है, इसलिए अयोध्या के लिए सदैव उपस्थित रहूंगा।इंडियन आइडल 13 जीतने के बाद ऋषि सिंह जल्द ही वर्ल्ड टूर पर निकलेंगे। यह टूर मई के पहले हफ्ते में हो सकता है। इसमें उनके साथ टॉप 6 कंटेस्टेंट्स भी शामिल होंगे। यह टूर करीब सात से आठ महीने का होगा। इसके बाद और भी चीजें लाइनअप हैं। ऋषि सिंह विदेश में म्यूजिक की पढ़ाई करने की चाह रखते हैं। म्यूजिक वर्ल्ड में अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए उन्होंने इंटरनेशनल म्यूजिक सीखने की योजना बनाई है।ऋषि सिंह की जीत पर श्रीराम नगरी के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनके विनर बनते ही समूचे अयोध्या में जश्न का माहौल है। विजेता बनकर अयोध्या और देश का नाम रोशन करने पर ऋषि सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी थी.
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
इंडियन आइडल जीतने के बाद बदली ऋषि सिंह की किस्मत

Previous article

