― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
HomeमनोरंजनAyan Mukerji ने 'ब्रह्मास्त्र' पार्ट 2-3 की रिलीज डेट की अनाउंस

Ayan Mukerji ने ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट 2-3 की रिलीज डेट की अनाउंस

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी. वहीं फैंस तबसे फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में गुड न्यूज है कि फिल्म मेकर अयान मुखर्जी ने फाइनली फिल्म के मोस्ट अवेटेड पार्ट्स की अनाउंसमेंट कर दी है साथ ही इनकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.मंगलवार की सुबह अयान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में फिल्म मेकर ने लिखा,”टाइम आ गया है – ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी, एस्ट्रावर्स और मेरी लाइफ कुछ अपडेट शेयर करने के लिए! पार्ट 1 पर सभी प्यार और फीडबैक ऑब्जर्व करने के बाद … मैं पार्ट 2 और पार्ट 3 क्रिएट करन के विजन पर फोकस कर रहा हूं.” जो मुझे पता है भाग 1 की तुलना में बड़े और ज्यादा महत्वाकांक्षी होगा! मुझे पता है कि ब्रह्मास्त्र 2 और 3 की स्क्रिप्ट को पूरा करने के लिए थोड़ा और समय चाहिए! और … मैंने फैसला किया है कि हम दो फिल्में बनाने जा रहे हैं… एक साथ! उन्हें एक साथ रिलीज करने की अनुमति दे रहे हैं! मेरे पास इसे हासिल करने के लिए एक टाइमलाइन है, जिसे मैं आज आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं!” उन्होंने आगे कहा कि ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव’ दिसंबर 2026 में रिलीज होगी और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट थ्री’ दिसंबर 2027 में स्क्रीन पर आएगी.”अपने एक और बड़े प्रोजेक्ट का हिंट देते हुए अयान ने लिखा, “मेरे पास शेयर करने के लिए एक और न्यूज है … यूनिवर्स ने मुझे हाल ही में एक बहुत ही खास अवसर दिया, एक बहुत ही खास फिल्म जिसे मैं निर्देशित करने वाला हूं. फिल्म क्या है … उस पर सही समय आने पर बात होगी. एक मौका जो मुझे चैलेंज देता है और मुझे बहुत एक्साइट करता है … एक जहां मैं सीखूंगा, प्रेरित होऊंगा और जहां मैं बढ़ूंगा! इसलिए, मैंने इसे लेने का फैसला किया है !! इस यूनिवर्स में सभी पॉजिटिव एनर्जी के लिए खुद को ओपन कर रहा हूं ताकि मैं अपना बेस्ट कर सकूं और उस एक चीज में योगदान कर सकूं जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है – इंडियन सिनेमा! लव एंड लाइट, अयान.”बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट 2’ में रणबीर कपूर शिवा के रूप में वापसी करेंगे. वहीं अटकलें हैं कि रणवीर सिंह को देव के रूप में लिया जाएगा. हालांकि, अभी तक कास्टिंग डिटेल्स के बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं की गई है.

Share Now...