― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeमनोरंजन ‘केजीएफ’ के बाद अब ‘दसरा’ ने बॉक्स-ऑफिस पर गाड़े झंडे

 ‘केजीएफ’ के बाद अब ‘दसरा’ ने बॉक्स-ऑफिस पर गाड़े झंडे

 पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. इन दिनों बॉलीवुड लवर्स भी बेसब्री से साउथ फिल्मों की रिलीज का इंतजार करते हैं. शायद यही वजह है की आजकल ज्यादातर साउथ की फिल्में हिंदी में डब की जाती हैं. ‘पुष्पा’ ‘केजीएफ’ जैसी साउथ की फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. इन फिल्मों ने जितनी कमाई की बीते कुछ सालों में कोई भी हिंदी फिल्म इतनी कमाई नहीं कर पाई थी. अब इतिहास खुदको दोहराते हुए नजर आ रहा है. 30 मार्च को रिलीज हुई तेलुगू फिल्मों के नेचुरल सुपरस्टार नानी और एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की फिल्म ‘दसरा’ (Dasara) भी ‘पुष्पा’ और ‘केजीएफ’ की राह पर आगे बढ़ते नजर आ रही है. इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ने 4 दिनों के अंदर ही 87 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन दर्ज कर लिया है और ये फिल्म तेजी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है.‘दसरा’ बॉक्स-ऑफिस पर अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘भोला’ से टकराई थी. ये दोनों ही एक्शन फिल्में हैं जिसकी वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि शायद नानी स्टारर ये फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘केजीएफ’ जैसी सफलता हासिल न कर पाए. लेकिन इस फिल्म ने ‘भोला’ को बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है.फिल्म की कमाई में तेजी लाने के लिए मेकर्स ने बीते सोमवार को हिंदी भाषा ‘दसरा’ के टिकट के दाम कम कर दिए हैं. सोमवार से गुरुवार तक दर्शक फिल्म के हिंदी वर्जन को केवल 112 रुपये में एंजॉय कर सकते हैंदिलचस्प बात तो ये है कि फिल्म देखने के बाद कई लोगों ने ‘दसरा’ में नानी के लुक की तुलना ‘पुष्पा’ के अल्लु अर्जुन के लुक के साथ की. वहीं कुछ लोगों ने इस फिल्म की तुलना ‘केजीएफ’ के साथ भी कर डाली. हालांकि, फिल्म की टीम का मानना है कि ‘दसरा’ का उन दोनों ही फिल्मों से कुछ लेना-देना नहीं है.

Share Now...