Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआरबीएसके टीम जलालपुर को अधीक्षक ने किया सम्मानित

आरबीएसके टीम जलालपुर को अधीक्षक ने किया सम्मानित

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में आरबीएसके टीम को फील्ड वर्क कायाकल्प व कोरोना काल के कार्य को लेकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आलोक कुमार सिंह के द्वारा आरबीएसके टीम के डॉक्टर रंजना राय, डॉक्टर हेमंत यादव, डॉक्टर अजित कुमार, डॉक्टर नंदनी, आप्टम दिनेश सिंह, रीना भाष्कर, नेहा राय, रीमा देवी को प्रशस्ती पत्र, गोल्ड मेडल व पुरस्कार वितरित किया गया। अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत ब्लाक के सभी विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद के बच्चों का स्वास्थ्य जांच करने की कार्य करने वाली डेडिकेटेड आरबीएसके टीम को सम्मानित किया गया है जो पिछले कोविड व कायाकल्प में बढ़ चढ़कर सहयोग किया था। इस अवसर पर डाक्टर क्षितिज पाठक, बीपीएम आशुतोष सिंह, राकेश चौबे, मयंक मिश्रा, दिनेश सिंह, अवनीश, सपन, सुनील वर्मा, प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।