Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधोबी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

धोबी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति की बैठक खासनपुर हनुमान मंदिर पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राजेश कनौजिया के नेतृत्व में की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भैयालाल कनौजिया के दिशा निर्देश पर संजय कनौजिया पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ कनौजिया निवासी अटाला मस्जिद उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति के अध्यक्ष पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। बैठक में सभी लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि महान संत बाबा संत गाडगे महाराज की जयंती 23 फरवरी गुरूवार को प्रात: 10 बजे हिंदी भवन के सभागार में बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर महामंत्री रमेश चौधरी, नगर उपाध्यक्ष शंकर कनौजिया, पिंटू कनौजिया, मंजय कनौजिया, नगर कोषाध्यक्ष संजय कनौजिया (डब्लू), विनोद कुमार, छोटेलाल कनौजिया, पिंटू कनौजिया, रमेश चंद्र, मिठाई लाल, प्रेम कनौजिया एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।