― Advertisement ―

spot_img
Homeदेशआबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेलंगाना के दो व्यवसायी गिरफ्तार

आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेलंगाना के दो व्यवसायी गिरफ्तार

दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दो कारोबारियों का गिरफ्तार किया है. इनमें से एक शख्स फार्मा कंपनी का मालिक बताया जा रहा है. गिरफ्तार किए गए लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. इनमें तीन आरोपियों को ईडी ने गिरफ्तार किया है और दो की गिरफ्तारी सीबीआई ने की है. ईडी ने मामले में विनय बाबू नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है.  दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी और सीबीआई ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें विनय बाबू, समीर महेन्द्रू, अभिषेक बोइंनपिल्लई, विजय नायर और शरथ रेड्डी शामिल हैं. मामले के एक आरोपी दिनेश अरोड़ा ने अदालत में अर्जी दाखिल करके सरकारी गवाह बनने की अपील की है.

Share Now...