Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमेनआज खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला

आज खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला एडिलेड ओवल में दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच यह 23वां टी20 मैच होगा. इससे पहले हुए 22 मैचों में भारत ने 12 और इंग्लैंड ने 10 मुकाबले जीते हैं, यानी लगभग बराबर की टक्कर रही है.

दोनों ही टीमों के लिए इस वर्ल्ड कप कप का सफर अब तक अच्छा रहा है. दोनों टीमों ने अब तक केवल एक-एक मैच गंवाया है. भारतीय टीम को जहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है, वहीं इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ उलटफेर का सामना करना पड़ा है. फिलहाल, दोनों टीमें लय में नजर आ रही हैं. इन टीमों की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अच्छा संतुलन दिखाई दे रहा है.

पिच रिपोर्ट: 4 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जो विकेट उपयोग की गई थी, उसी पर यह मैच खेला जाएगा. यहां अफगानिस्तान 168 का स्कोर चेज़ करने के काफी करीब पहुंची थी. इस मैच में शुरुआत में पिच स्लो थी और अनियमित बाउंस था लेकिन रात में गेंद अच्छे से बल्ले पर आ रही थी. पिच का मिजाज इस मैच में भी कुछ वैसा ही रह सकता है. बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रह सकती है. यहां मैदान की बाउंड्री भी छोटी हैं.

वेदर रिपोर्ट: एडिलेड में आज सुबह हल्की बारिश के आसार हैं लेकिन मैच के वक्त मौसम साफल रहेगा. यानी बिना किसी रुकावट के मैच पूरा हो सकेगा. पॉसिबल प्लेइंग-11: टीम इंडिया की पिछली प्लेइंग-11 के मुकाबले केवल एक बदलाव हो सकता है. ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक खेल सकते हैं. उधर, इंग्लैंड में मार्क वुड और डेविड मलान फिट नहीं है.