Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरआंधी-तूफान और बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त

आंधी-तूफान और बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त

जौनपुर धारा, सुइथाकला। सोमवार शाम क्षेत्र में आये आंधी तूफान के साथ बारिश से समूचा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शाम को तेज आंधी तूफान के साथ ही लगभग देर रात तक झमाझम बारिश होती रही। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ने की सूचना पायी गयी। हालांकि इस आसमानी आफत का खेती पर बहुत प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन आम की फसल को काफी नुकसान हुआ। वहीं मांगलिक कार्यों में लगे लोगों को अच्छी खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आंधी तूफान के चलते कई जगहों पर पेड़ व टेन्ट तक उखड़ गए। वाहनों से चलने वाले राहगीर सुरक्षा की दृष्टि से खुली जगहों पर सड़क के किनारे अपने वाहनों को खड़ा करके आफत के थमने का इन्तजार करते देखे गए। इसी बीच मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गयी, हालांकि आफत थमने के बाद कुछ जगहों पर आपूर्ति बहाल की गई लेकिन मौजूदा समय में वह कोढ़ में खाज की स्थिति जैसी पैदा कर दी थी।