Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नज़र में…

खबरें एक नज़र में…

  • पेड़ों की नीलामी 27 को

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद न्यायालय नीलामी समिति के अध्यक्ष ने अवगत कराया कि जजेज कालोनी में ट्रांजिस्ट हास्टल के निर्माण में बाधक दो नीम के व एक गोल्डमोहर के पेड़ों को काटने की अनुमति मिली है। जिसकी नीलामी 27 अप्रैल को न्यायालय परिसर स्थित सभागार में सम्पन्न होगी।  उन्होने बताया कि इच्छुक व्यक्ति दस्तावेजों के साथ 26 अप्रैल को शाम 5 बजे तक नजारत में जमा कर दें। जिसमें नीलामी की धनराशि 2100 रूपये जमा किया जाना है।

  • वृद्ध को कुचलकर ट्रक फरार

जौनपुर धारा, थानागद्दी। स्थानीय चौकी अंतर्गत खर्गसेनपुर में जेआरएस बिल्डिंग मैटेरियल दुकान के पास तेज रफ्तार ट्रक कुचलते हुए फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान बलिराम पुत्र शरबजीत यादव निवासी कैथी जिला वाराणसी के रूप में हुई। मृतक चकरामनगर में अपने किसी मित्र के यहां आता रहता है। कुछ दिन पहले ही आया था। सोमवार की शाम को साइकिल से थानागद्दी बाजार से कुछ सामान लेने निकला था। बाजार से घर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक कुचलते हुई फरार हो गई। मृतक एलआईसी का एजेंट था। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी।

  • चोरी का पकड़ा गया सामान

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली के अहन गांव में चोरी किये गये सामान से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी गयी। चौकी प्रभारी चंदन राय अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर अहन गांव में छापा मार कर चोरी की गयी मोटर साइकिल, बैट्री, इनवार्टर, सबमर्सिबल सहित तमाम सामान पिकअप सहित बरामद साथ में एक चोर भी पकड़ा गया है। चौकी प्रभारी से फोन पर हुई बात पर कितने का सामान है तो उन्होने बताया कि अभी कोई अनुमान नहीं लगाया गया है एक चोर की गिरफ्तारी हुई और लोगों की तलाश है। पूछताछ चालू है कि इसके पीछे कितने लोग है।

  • पिकअप की चपेट में आने से बच्चे की मौत

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में सोमवार के शाम घर के बाहर खेल रहे बच्चे की पिकअप के धक्के से दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार इम्तियाज का 8 वर्षीय पुत्र आयान की घर के बाहर खेलते समय पिकअप से धक्का लगने से घायल हो गया। घायल बच्चे को उसके स्वजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाने पर दे दी गई है। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी रही। मृतक अपने स्वजनों के साथ अपने ननिहाल में रहता था। यह मूल रूप से चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव निवासी है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

  • तमंचा व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। पुलिस ने मंगलवार को अमरेथुआ मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक बदमाश को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी के निर्देशन में वह पुलिस बल के साथ अमरेथुआ मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद अमीन पुत्र मोहम्मद मुख्तार निवासी सोंगर बताया।