Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरअवैध तमंचा के साथ युवक, गोवंशों के साथ दो तस्कर धराए

अवैध तमंचा के साथ युवक, गोवंशों के साथ दो तस्कर धराए

जौनपुर धारा, खुटहन। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ जहां एक युवक को हिरासत में लिया है वहीं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वध हेतु ले जाए जा रहे तीन गोवंश के साथ दो पशु तस्कर को गिरफ्तार कर उनके पास से बांका, ठीहा, तिरपाल आदि बरामद किया है। पकड़े गए सभी आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धारा में केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह रविवार की रात गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि बीरपालपुर गांव की बाग में तीन गोवशों को वध के लिए दो तस्करों द्वारा लाया गया है। सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए मय हमराह पुलिस टीम बाग में पहुंच गई। सरकारी वाहन दूर खड़ाकर पुलिस ने घेरेबंदी कर दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से गोवध के उपकरण बरामद किए गए। गोवंशों को पशुशाला भेज दिया गया। पकड़े गए तस्करों में एक ने अपना नाम साहिल उर्फ शमशाद निवासी बीरीसमसुद्दीनपुर व दूसरा बदलापुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव निवासी रुकुमुद्दीन उर्फ मुक्खू निकला। इसी तरह उपनिरीक्षक रामभवन यादव गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गोबरहा मोड़ के पास अवैध तमंचा के साथ एक संदिग्ध युवक खड़ा है। तुरंत हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू यादव उर्फ बृजेश बताया। वह इसी थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव का निवासी निकला। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।