जौनपुर धारा, सुजानगंज। क्षेत्र के सबेली गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता पं. भेलानाथ मिश्र को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संघ द्वारा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनके घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी जा रही है जिसमें पत्रकार श्याम शंकर पांडेय, अखिलेश्वर मिश्र ग्राम प्रधान, लालजी शुक्ला, छोटेलाल पांडे, प्रेम शंकर पांडे शामिल रहे। भेलानाथ मिश्र ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा को बधाई देते हुए बताया कि जिस विश्वास के साथ मुझे संरक्षक की जिम्मेदारी का दायित्व दिया गया है उसे पूरी ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
भेलानाथ मिश्र ब्राम्हण महासभा के बने संरक्षक
Previous article

