Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिजली विभाग के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन

बिजली विभाग के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन

  • छ: सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीओ को सौंपा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय तिराहे पर नियत समय पर छात्रनेता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मानस शुक्ल के नेतृत्व मे बड़ी संख्या में युवकों ने नगर के प्रमुख तिराहे से बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने छ: सूत्री मांगों को लेकर बिजली विभाग के आफिस पहुंचे और एसडीओ को ज्ञापन सौंप दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सोमवार की दोपहर करीब दो बजे नगर के युवाओं ने छात्रनेता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मानस शुक्ल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नगर के प्रमुख तिराहे पर एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी छ: सूत्री मांगों जैसे अघोषित बिजली बंद करने, जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर के लोड की समस्या को दूर करने, फर्जी बिजली बिल सही करने, लाइन मैंनो द्वारा अवैध वसूली रोकने, पावर हाउस द्वारा उपभेक्ताओं हेतु एक फोन नंबर एलाट करने को लेकर बिजली विभाग के मुख्यालय पहुंचकर वहां मौजूद एसडीओ को ज्ञापन सौंपा दिया। इस दौरान छात्र नेता मानस शुक्ल, उमंग श्रीवास्तव, सिद्धांत दुबे, तुसार सिंह, आदर्श शुक्ल, शुभम, आनंद, यश, अभिषेक, सम्पूर्ण, अभय, सर्वेश, जैन राज आदि लोग बड़ी संख्या में युवक मौजूद रहे।