Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभरत भूषण तिवारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम...

भरत भूषण तिवारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बिहार के भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।

संगठन के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस एवं एसटीएफ द्वारा भरत भूषण तिवारी की आत्मसमर्पण के बावजूद गोली मारकर हत्या कर दी गई। संगठन ने इस घटना की निष्पक्ष जांच किसी राष्ट्रीय संवैधानिक एजेंसी से कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों में ब्राह्मण समाज के लोगों पर हो रहे कथित उत्पीड़न, हत्या, फर्जी मुकदमों एवं मुठभेड़ों की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जानी चाहिए। संगठन का कहना है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच लोकतांत्रिक व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया में लोगों के विश्वास को मजबूत करेगी।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच और न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन करने को बाध्य होगा। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मामले की पारदर्शी जांच कराकर सच्चाई सामने लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।