अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. बाइडेन की पोती की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस एजेंट ने तीन लोगों पर गोली चलाई है. मुताबिक, बाइडेन की पोती नाओमी बाइडेन की एसयूवी गाड़ी के शीशे को तीन लोगों ने तोड़ने की कोशिश की, इसके बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने गोली चलाई. अधिकारियों ने एपी से नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, एजेंट्स नाओमी बाइडेन के साथ वॉशिंगटन के जॉर्जटाउन गए थे. एसयूवी गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी. इस दौरान तीन लोग आए और उन्होंने इसका शीशा तोड़ना शुरू कर दिया. सीक्रेट सर्विस ने बयान जारी कर कहा कि तीनों लोग तुरंत लाल रंग की गाड़ी से भाग गए. सीक्रेट सर्विस ने तीनों की तलाश के लिए रीजनल बुलेटिन जारी किया है. इन पर सिर्फ एक सर्विस एजेंट ने गोली चलाई थी.
― Advertisement ―
आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सुरक्षा में सेंध
32

Previous article


