― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअमृत वाटिका में केराकत क्षेत्र की मिट्टी जाना गर्व की बात :...

अमृत वाटिका में केराकत क्षेत्र की मिट्टी जाना गर्व की बात : बीपी सरोज

  • केराकत ब्लॉक में कलश संग्रहीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, केराकत। देश की राजधानी दिल्ली में अमर बीर सपूतों की याद मे बनने वाले अमृत वाटिका में केराकत क्षेत्र की प्रत्येक गाँव से एकत्रित की गयी मिट्टी भी मिलेगी। जिसे देखकर हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के शासन काल में शहीदों को जो सम्मान मिल रहा है वह आज तक कभी नहीं मिला। उक्त बातें शुक्रवार को केराकत क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश भक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा की केराकत में कुछ लोग धरना देने का काम करते हैं। धरना देने से काम नही चलता हैं। आप धरना देते रह जाओगे एक भी ट्रेन नही रुकवा पाओगे।आप लोग हमे अपना जन प्रतिनिधि अपना सेवक चुना है तो सेवक किस दिन काम आयेगा। अगर आप लोग की कोई मांगे है तो लिखकर कर हम तक पहुंचाने का कार्य करे। केराकत में दो ट्रेन रुकवाने का काम किया हुँ और दो ट्रेनों का ठहराव जल्द ही होने वाला है और ट्रेनों की मांग करेंगे तो चार और ट्रेन रुकवाने का कार्य करूँगा। आप लोग भाई चारा बनाकर काम करिये गुटबाजी मत करिये। हमारी सरकार काम करना चाहती हैं और काम करेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सबसे मजबूत देश बनने जा रहा है। वह दिन दूर नही जब देश विश्वगुरु कहलायेगा। कार्यक्रम के अंत में सांसद ने क्षेत्र पंचायत परिसर में पीपल के वृक्ष का पौधारोपण कर कार्यक्रम में लगे स्टाल का निरीक्षण कर 71गाँव से आयी कलश से मिट्टी निकाल कलश में डालने के साथ ही नन्हे बच्चो का अंग प्रासन्न तथा गर्भवती महिलाओं को फल वितरण किये कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय सिंह ने की इस अवसर पर बीडीओ नंदलाल कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख सुशीला देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह, अजय सिंह, जयेश यादव, आसिफ अंसारी, छितौना प्रधानपति फौजी सुबास यादव समेत क्षेत्र से आये तमाम महिला और पुरुष मौजूद रहे।

Share Now...