Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहर इंसान शांति का वाहक बने : फादर पी.विक्टर

हर इंसान शांति का वाहक बने : फादर पी.विक्टर

  • विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल में विश्व शांति एवं फिलिस्तीन युद्ध को रोकने के लिए प्रार्थना की गई। इस प्रार्थना में विद्यालय के विद्यार्थी, अध्यापक एवं कर्मचारियों ने भाग ाfलया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने कहा कि युद्ध मानवता के लिए अभिशाप है। इसमें निर्दोष लोग ही मारे जाते हैं। धर्म के मर्म को समझा जाय तो युद्ध से बचा जा सकता है। हर इंसान को शांति का वाहक बनना चाहिए। सह-शिक्षा कार्यक्रम के तहत कक्षा एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों का कथा-वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नन्हें मुन्नों का उत्साह देखने लायक था। इस प्रतियोगिता में एलकेजी के आर्यन यादव, दिव्य प्रकाश, अयांश सिंह एवं युक्ति गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्तिक राय एवं फरियाल जेहरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अवयुक्त यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी में शुभ प्रताप सिंह एवं श्याम्भवी सेठी ने प्रथम स्थान एवं अभय यादव, अयान्तिका उपाध्याय, ज़ैनब शाहनवाज़ तथा सृष्टि कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर दर्श यादव, सुयश शुक्ला एवं श्रेया सिंह रहे। प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने विजेताओं को सम्मानित किया एवं प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।