― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएम्बूलेंस चालकों ने जिला कोऑर्डिनेटर का तोड़ा हाथ-पैर

एम्बूलेंस चालकों ने जिला कोऑर्डिनेटर का तोड़ा हाथ-पैर

जौनपुर धारा, बादलपुर। कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट के पास शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 7बजे ड्यूटी लगाने के दौरान 102 एम्बूलेंस के दो चालकों ने अपने ही जिला कोऑर्डिनेटर को बुरी तरह से मार-पीट कर उनका हाथ और पैर तोड़ दिया। वहीं हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर द्वारा उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल जिला कोऑर्डिनेटर अरविन्द कुमार का आरोप है कि एक ही एम्बूलेंस पर संतोष कुमार मिश्रा और कमलेश यादव द्वारा जबरन ड्यूटी कर रहे थे मना करने पर नहीं मानें तो वह जिसकी शिकायत अपने उच्च अधिकारियों से कर दिए। इस बात को लेकर उक्त दोनों एम्बूलेंस चालकों ने जिला कोऑर्डिनेटर अरविन्द कुमार को सरिया से मारकर हाथ और पैर तोड़ दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस घायल कोऑर्डिनेटर की लिखित तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।

Share Now...