Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरअबु शहीद बाबा के उर्स मे की गई चादर पोशी

अबु शहीद बाबा के उर्स मे की गई चादर पोशी

जौनपुर धारा, खेतासराय। शनिवार की देर शाम नगर के पोस्ट आफिस के सामने स्थित अबुशहीद बाबा की मजार के परिसर मे उर्स मनाया गया। उर्स के कार्यक्रम की शुरूआत कुरआन ख्वानी और चादरपोशी करके की गई। मगरिब की नमाज़ के बाद जलसे की शुरुआत कारी जलालुद्दीन ने तेलावत कुरआन पाक करके की गई। मुफ्ती ओवैस मिस्बाही, कारी इमरान तथा कारी मेराज ने नतिया कलाम पेश किया। जलसे को सम्बोधित करते हुए मौलाना खालिद मिस्बाही ने कहा शहीद और औलिया की शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रहती है। इनकी पैरवी करके ही हम ईमान की रोशनी पा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाफिज शफीकुल कादरी, सैयद ताहिर, लायक अली खां, हाजी नेसार अहमद इराकी, नूर मोहम्मद खां, नफीस खां, वसीम खां, उपस्थित रहें। संचालन मोहम्मद असलम खां ने किया।