Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर436 बच्चों में हुआ स्मार्टफोन का वितरण

436 बच्चों में हुआ स्मार्टफोन का वितरण

  • स्मार्टफोन पाकर बच्चों के चेहरे खिले

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज में स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्टफोन वितरित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के तीनों संकाय बीए,बीएसी,बीकाम के 436 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्र/छात्राओं के चेहरे खिल उठे, स्मार्टफोन का वितरण महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद हाल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में कड़े़दीन यादव, विशिष्ट अतिथि राकेश तिवारी, नोडल अधिकारी लाल बहादुर यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्रबंधक डॉ.वेद प्रकाश त्रिपाठी तथा संचालन डॉ.कृष्णकांत उपाध्याय ने किया। आभार ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य प्रवक्ता सहित समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।