Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलूटकांड का पर्दाफाश न होने पर स्वर्णकार समाज करेगा आंदोलन : सोहनलाल

लूटकांड का पर्दाफाश न होने पर स्वर्णकार समाज करेगा आंदोलन : सोहनलाल

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्वर्णकार समाज के साथ जो दुस्साहसिक घटना शाहगंज में हुई है। उससे स्वर्णकार समाज आक्रोशित है, पूरे प्रदेश में स्वर्णकार समाज के साथ हो रही अपराधों से प्रतीत होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। शाहगंज बॉर्डर का क्षेत्र होने के नाते अपराधी अपराध करके दूसरे जनपद में भाग जाते है। जिससे पुलिस अपराधियों पर कमांड नही कर पा रही है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोशिएशन के प्रदेश चैयरमैन और जिलाध्यक्ष सोहनलाल स्वर्णकार ने रविवार को नगर के पुराना चौक स्थित महेंद्र सेठ के आवास पर हुई लूटकांड के पीड़ित से मुलाकात के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक से इस विषय पर बात हुई है और उन्होंने घटना का पर्दाफाश होने का दावा किया है। उक्त मौके पर महेंद्र सेठ, विशाल सोनी, राहुल सोनी, दिनेश वर्मा, श्यामबाबू वर्मा, राकेश सेठ सहित आदि लोग मौजूद रहे।