जौनपुर धारा, सिरकोनी। स्थानीय क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी ज्योति उपाध्याय 32 वर्षीय अध्यापिका की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उक्त गांव निवासी ज्योति उपाध्याय पत्नी विनय कुमार उपाध्याय सरस्वती निकेतन इंटर कालेज सिरकोनी में अध्यापिका थी। तीन दिन पहले अपने पति के साथ बाइक स्ो जौनपुर शहर जा रही थी। जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आकर टकरा गया। जिसके कारण पति पत्नी बाइक सहित गिर पड़े।पति को मामूली चोट आयी। परन्तु ज्योति को सिर में काफी गम्भीर चोट आयी। लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने ज्योति को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। जहाँ बुधवार उसकी मौत हो गयी। ज्योति की मौत के बाद सरस्वती निकेतन इंटर कालेज बैरीपुर सिरकोनी में प्रबन्धक नंदलाल यादव की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर कालेज के सभी स्टॉप के लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
8वां वेतन आयोग: आर्थिक न्याय और राजकोषीय अनुशासन के बीच संतुलन की चुनौती
8वें वेतन आयोग की मांगें वेतन वृद्धि और पेंशन के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजकोषीय संतुलन पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं।
अध्यापिका की मौत पर हुई शोकसभा
Previous article


