जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव उसके कमरे में फांसी से लटका पाया गया। मृत महिला के पति की सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मायके वालों ने खबर लिखे जाने तक ससुरालीजन के विरुद्ध तहरीर नहीं दी है। गांव के गोरख सोनकर की पत्नी काजल सोनकर (23) की मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी। स्वजनों का कहना है कि आवेश में आकर काजल ने अपने कमरे में जाकर भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह जब देर तक वह दरवाजा नहीं खोली तो बाहर से आवाज दी गई। फिर भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर रोशनदान की खिड़की से देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकि शव छत पर लगे चुल्ले से साड़ी के फंदे में झूलता दिखा। घटना की सूचना थाने पर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव फंदे से उतारा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
संदिग्ध स्थिति में फांसी से लटका मिला विवाहिता का शव

Previous article
Next article

