Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमोअज्जिने कर्बला महफिल में टॉपर किया गया सम्मानित

मोअज्जिने कर्बला महफिल में टॉपर किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर के बाजार भुआ स्थित इमामबारगाह शेख इस्लाम मरहूम में हुई मोअज्जिने कर्बला महफिल में इंटरमीडिएट टॉपर छात्र अली रजा खान का सम्मान किया गया। मोहिब्बाने मोअज्जिने कर्बला कमेटी के लोगों ने इंटरीमीडिएट में टॉप करने वाले छात्र का सम्मान किया तो वो फूला नहीं समाया। गौरतलब है कि मूलरूप से रन्नो के रहने वाले रजा अली खान आरडीएम शिया इंटर कॉलेज का छात्र है। उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और न सिर्फ अपने कॉलेज में टॉप किया बल्कि पूरे जिले में टॉपरों की सूची में स्थान हासिल किया। रन्नो के रहने वाले अली रजा खान के बेटे रजा अली खान का जैसे ही रिजल्ट आया था तो उन्हें चारो तरफ से मुबारकबाद मिलने लगी। हो भी क्यों न उन्होंने न सिर्फ कॉलेज, अपने इलाके और समुदाय का नाम जो रौशन किया था। वहीं मोहिब्बाने मोअज्जिने कर्बला कमेटी संयोजक तनवीर जौनपुरी ने बताया कि छात्र ने 94.08 फीसदी अंक हासिल किया ये कोई आसान काम नहीं है।