- लाखो के गृहस्थी के सामान जले, परिवार पर टूटा दूखों का पहाड़
जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के हरखपुर गांव में रविवार को दो लोगों के यहां अज्ञात कारणो से लगीं आग में चार रिहायसी छप्पर जल कर खाक हो गया। इस घटना में लगभग एक लाख से अधिक के गृहस्थी का सामना जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के शिव पूजन निषाद ने बताया कि उनका और शिव सहाय निषाद के दो-दो छप्पर सटे हुए स्थित हैं। रविवार को सभी भोजन आदि के बाद सो रहे थें। रात के लगभग दो बजे शिवपूजन निषाद को अचानक ज्यादा गर्मी महसूस हुई, उनकी नींद खुली तो देखा कि उनके छप्पर से आग के तेज लपटें उठ रहें है। परिजनों को जगा कर बाहर निकाले तब तक आग विकराल रूप ले चुका था। चारो छप्पर धूं-धूं कर जलने लगे। जिसे देख आस-पास के लोग आग बुझाने में लग गए। लेकिन तब-तक सब कुछ खाक हो गया था। शिवपूजन ने बताया कि आग लगी में दोनों लोगों का 10कुंतल गेहूं, 6कुंतल चावल, तीन कुंतल सरसों तथा लगभग 20कुंतल भूसा के अलावा परिजनों के कपड़े, दैनिक जीवन के समान, बिस्तर, चारपाई आदि जलकर राख हो गया।


