Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो माह बाद निकला सत्यम का शव, परिजनों ने जताई हत्या की...

दो माह बाद निकला सत्यम का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जौनपुर धारा,बदलापुर। खुटहन थाना क्षेत्र के राऊतपुर गांव में रहने वाले केशलाल निषाद के 12वर्षीय पुत्र सत्यम निषाद की मौत के दो माह बाद एक बार फिर मामला सुर्खियों में आ गया है। करीब दो माह पूर्व सत्यम का शव वीरपालपुर पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे मिला था। उस समय परिजनों ने इसे सड़क दुर्घटना मानते हुए शव को गोमती नदी के किनारे पिलकिक्षा घाट पर दफना दिया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अब परिजन इसे सामान्य हादसा नहीं मान रहे। परिजनों का आरोप है कि सत्यम हर सुबह दौड़ने जाता था। 15फरवरी की सुबह कुछ लड़के घर आए और सत्यम को बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसका शव मिला। परिजनों का कहना है कि उसे पहले हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया गया और दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की पुन: जांच कराने की मांग की। डीएम के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।